आमरण अनशन कर रहे तेदेपा के 3 विधायक गिरफ्तार
विधायकों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को प्रदर्शनकारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस के साथ हुई झड़प में तेदेपा के कुछ कार्यकर्ता घायल भी हो गए।
तेदेपा की विधायक परिलता सुनिता, पी.रघुनाथ रेड्डी और पार्थशास्त्री पृथक तेलंगाना के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे थे।
उधर तटीय आंध्र और रायलसीमा के इलाकों में 'एकीकृत आंध्र प्रदेश' के समर्थन में शुक्रवार को लगातार आठवें दिन बंद और प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications