प्रधानमंत्री ने ओबामा और अन्य नेताओं से मुलाकात की
कोपेनहेगन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन पर चल रहे शिखर सम्मेलन में राजनीतिक घोषणापत्र को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त कराने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की।
बैठक में सिंह व ओबामा के आलावा चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ, ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनैसिया लुला डी सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भाग लिया।
इसके बाद प्रधानमंत्री ब्रिक राष्ट्रों (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत व चीन) की बैठक में भाग लेने के लिए जैसे मुख्य वार्ता हॉल से बाहर निकले, ऐसी खबरें उड़ गईं कि प्रधानमंत्री ने वार्ता का बहिष्कार किया है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने तुरंत इस तरह की खबरों का खंडन किया लेकिन वहां लगे कैमरों में प्रधानमंत्री को मुख्य हॉल से बाहर निकलते दिखाया जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications