झारखण्ड में 55 प्रतिशत मतदान, नक्सलियों ने की 2 की हत्या (लीड-2)

राज्य पुलिस के प्रवक्ता वी. एच. देशमुख ने आईएएनएस को बताया, "बारूदी सुरंग फटने की अलग-अलग घटनाओं में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। छोटी- मोटी घटनाओं को छोड़कर हम झारखण्ड में मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सफल हुए हैं। सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त के कारण मतदाताओं के भीतर विश्वास बढ़ा, जिसके कारण भारी मतदान हुआ।"

नक्सलियों ने पहला विस्फोट पलामू जिले के माहुर गांव के निकट किया। इस घटना में हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह की मौत हो गई और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

बारूदी सुरंग विस्फोट की दूसरी घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटा नागरा गांव में घटी। इस घटना में एक अधिकारी की मौत हो गई।

एक अन्य घटना में नक्सलियों ने गुरुवार की रात बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल में विस्फोट किया। विस्फोट में स्कूल के छह कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। गोमिया में आठ दिसंबर को मतदान हुआ था।

नक्सलियों ने पलामू जिले के कवाल गांव में एक अन्य स्कूल को विस्फोट कर उड़ा दिया। नक्सलियों ने पलामू जिले के कहकुला और सेरियार गांवों के पास एक छोटे पुल को भी उड़ा दिया।

पांचवें और अंतिम चरण के दौरान 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और तीन बजे समाप्त हो गया। इन 16 सीटों के लिए कुल 290 उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना 23 दिसम्बर को होगी।

चुनाव के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए लगभग 75,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

जिन 16 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम चरण में वोट डाले गए हैं, उनमें चतरा, लातेहर, सिमरिया, पनकी, बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर, गढ़वा, भवनाथपुर, मनिका, चाईबासा, बरकठा, जगन्नाथपुर, सारीकेला, खरसांवा और डाल्टनगंज शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+