सिवनी में साम्प्रदायिक तनाव के बाद हालात में सुधार
सिवनी के जिलाधिकारी मनोहर दुबे ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "सुकतरा गांव सहित कानीबाड़ा में हालात शांतिपूर्ण है और जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी उनमें से चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।"
गौरतलब है कि कानीबाड़ा थाना क्षेत्र के सुकतरा गांव के एक धार्मिक स्थल के परिसर में गुरुवार को आपात्तिजनक सामग्री मिलने पर तनाव भड़क उठा था। घटना के बाद से सिवनी में धारा 144 लागू है। कानीबाड़ा इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications