शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 174 अंक गिरा (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 38.34 अंकों की गिरावट के साथ 16,855.91 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16,899.19 के उच्चतम और 16,693.06 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.25 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5,042.00 पर खुला। निफ्टी ने 5043.40 के ऊपरी और 4979.05 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के स्मॉलकैप सूचकांक में 42.72 अंकों की गिरावट आई और यह 6,470.58 पर बंद हुआ। मिडकैप सूचकांक में 30.04 अंकों की गिरावट आई और यह 7885.72 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के स्वास्थ्य क्षेत्र (1.32 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर (0.53 फीसदी) और ऑटो सेक्टर (0.27 फीसदी) में तेजी जबकि बाकी से सभी 10 सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। सबसे ज्यादा 2.06 फीसदी की गिरावट रियल्टी सेक्टर में आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1180 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1650 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। 85 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications