पाकिस्तान में विस्फोट, 7 मरे (लीड-1)
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार विस्फोट तिमार गिरा इलाके में खुर्शिद पुलिस लाइन के समीप हुआ था। समााचर एजेंसी डीपीए ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा है कि विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
अधिकारी ने कहा कि मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों के आंकड़े तैयार किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में अक्टूबर से लगातार आतंकवादी हमले हो रहे हैं, जिसमें अब तक 250 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications