शोपियां मुद्दे पर अदालतों के बहिष्कार का फैसला
कश्मीर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मियां कय्यूम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हम अदालत के बाहर और भीतर सीबीआई रिपोर्ट के खिलाफ लड़ेंगे।"
उन्होंने कहा, "हम सीबीआई के इस तर्क को खारिज करते हैं कि पीड़ित महिलाओं की मौत डूबकर हुई थी। तथ्य यह है कि दोनों पीड़ित महिलाओं की बलात्कार के बाद हत्या की गई थी।"
कय्यूम के साथ घाटी की जिला बार एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद थे।
कश्मीर बार एसोसिएशन ने यह भी घोषणा की कि वह तथ्यों को प्रकाश में लाने के लिए शोपियां मामले पर एक जन सुनवाई भी आयोजित करेगी।
मियां कय्यूम ने कहा, "23 दिसम्बर को हम अदालतों का बहिष्कार करेंगे और आगे के कार्यक्रमों की घोषणा समय-समय पर की जाती रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications