मेघालय बस दुर्घटना में 15 की मौत, 34 घायल (लीड-1)
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी से अगरतला जा रही यात्री बस सोनारपुर के समीप लोबो नदी में गिर गई।
मेघालय के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, " यह दुर्घटना सुबह 3.45 बजे हुई।"
त्रिपुरा के परिवहन मंत्री मानिक दे ने आईएएनएस को बताया, " शुक्रवार दोपहर तक एक महिला के शव सहित आठ शवों को लोबो नदी से निकाला गया था और बचाव अभियान जारी था।"
मानिक दे ने कहा कि घायलों को मेघालय में एक सरकारी अस्पताल, सिल्चर मेडिकल कॉलेज और दक्षिणी असम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यद्यपि, अधिकारियों ने केवल आठ शवों की पुष्टि की है लेकिन सूत्रों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 15 तक हो सकती है।
गौरतलब है कि बचाव कार्य में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि राहत कार्य में काफी कठिनाइयां आ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications