चण्डीगढ़ में निजी स्कूलों की नकेल कसी
चण्डीगढ़ के गृह और शिक्षा सचिव राम निवास ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि शहर के निजी स्कूल, नर्सरी एवं अन्य कक्षाओं में बच्चों के प्रवेश के लिए प्रयास कर रहे अभिभावकों से प्रवेश फार्म के नाम पर या किसी अन्य चीज के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे न लेने पाएं।
चण्डीगढ़ में 100 से अधिक निजी स्कूल हैं जिनमें से कुछ स्कूल प्रवेश फार्मों के लिए 500 रुपए तक शुल्क ले रहे हैं।
राम निवास ने कहा, " इस तरह के कदम उठाने का उद्देश्य यह है कि उन अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े जो विभिन्न स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। चण्डीगढ़ के निजी स्कूलों में प्रवेश की शुरुआत होते ही निजी स्कूल अत्यधिक दरों पर प्रवेश फार्मो की मनमाफिक कीमत वसूलते हैं।"
प्रशासन ने स्कूलों से कहा है कि वे अपनी सूचनाएं वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर लगाएं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश जारी कर कहा है कि वे छात्रों और उनके अभिभावकों पर कुछ विशेष दुकानों से किताबें खरीदने के लिए दबाव न डालें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications