9/11 के बाद अमेरिका में प्रताड़ना का शिकार हुए अरबी
मिशिगन विश्वविद्यालय की ओर से किए गए 9/11 के बाद का यह अपनी तरह का पहला सर्वेक्षण है जिसमें आबादी के आधार पर इस हमले के स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक प्रभावों का अध्ययन किया गया है।
इस अध्ययन से जुड़े आसिम आई. पाडेला का कहना है कि अरबी मुसलमानों को ईसाइयों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। अमेरिका में अरब मूल के लोगों की आबादी लगभग पांच लाख है।
उन्होंने कहा कि प्रताड़ना का शिकार हुए लोगों पर मनोवैज्ञानिक रूप से और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद नकारात्मक असर पड़ा। अध्ययन में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि ग्रेटर डेट्रॉयट में रहने वाली अरबियों में स्वास्थ्य से जुड़ी असुरक्षा सर्वाधिक देखी गई। उल्लेखनीय है कि यहां सबसे ज्यादा अरब मूल के लोग रहते हैं इसे उनके लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है।
पाडेला ने कहा, "9/11 से पहले की तुलना में अमेरिका के भीतर अरब विरोधी और मुस्लिम विरोधी अपराधों के मामले आज भी ज्यादा हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications