मेघालय में यात्री बस नदी में गिरी , 10 की मौत
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी से अगरतला जा रही यात्री बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। यात्री बस सोनारपुर के समीप लूखा नदी में गिर गई।
मेघालय के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, " यह दुर्घटना सुबह 3.45 बजे हुई। बचाव दल ने अभी तक नदी में से 10 शवों को बरामद किया है।"
पुलिस अधिकारी के अनुसार लगभग 12 से 15 घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल को अभी और शवों के मिलने की उम्मीद है।
बचाव कार्य में लगे एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया, " हम यह पता नहीं लगा पाए हैं कि बस में कितने लोग सवार थे, लेकिन हमारा अनुमान है कि बस में लगभग 40 यात्री थे। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications