बिहार के आसमान पर छाए बादल, बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार की तुलना में लगभग एक डिग्री ज्यादा है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने शुक्रवार को बताया कि अगले एक-दो दिनों में ठंड में मामूली इजाफा होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि पछुआ हवाएं चलने के कारण ठंड में उतार-चढ़ाव जारी है।
गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का इस मौसम का सबसे ठंडा दिन नौ दिसंबर का था जब न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था। इधर, मौसम वैज्ञानिकों को मानना है कि मौसम साफ होने के बाद ठंड और बढ़ने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications