पाकिस्तान के साथ गुरुद्वारा भूमि स्थानांतरण का मामला उठाएगा भारत : कृष्णा
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य एस.एस. आहलूवालिया ने यह मुद्दा उठाया। इसके बाद कृष्णा ने कहा, "हम पाकिस्तान के साथ इस मसले को उठाएंगे।"
विदेशमंत्री ने कहा, "माननीय सदस्य ने एक बहुत महत्वूपर्ण मुद्दा उठाया है। मैं उनकी और सदन की चिंता से सहमत हूं।"
इस मामले को उठाते हुए आहलूवालिया ने कहा, "आगे ऐसा होगा कि वे लोग पंजा साहिब (पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारों में से एक) को भी बेच देंगे जहां गुरु नानक के हाथ का निशान अंकित है।"
उन्होंने कहा, "सरकार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर इस बात का वचन लेना चाहिए कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों मसलन सिख, हिंदू और सिंधी समुदाय के लोगों की संपत्तियों की सुरक्षा की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications