घूसखोरी के आरोप में दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हान को सियोल स्थित सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के समक्ष हाजिर होने के लिए दो बार तलब किया गया था लेकिन उन्होंने अदालत में पहुंचने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।
हान पर आरोप है कि उन्होंने उद्योगपति कवाक यंग वूक से घूस लेकर उसे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोरिया इलेक्ट्रिक पावर कार्पोरेशन का मुख्य कार्यकारी नियुक्त कर दिया था। वूक को इस मामले में पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।
हान ने अपने पर लगे इन आरोपों को इंकार करते हुए पहले ही सरकार और अभियोजन पक्ष के खिलाफ मुकदमा कर रखा है। 65 वर्षीय हान अप्रैल, 2006 से मार्च, 2007 तक दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications