सरकार के आश्वासन के बाद गन्ना किसानों ने समाप्त किया धरना
लखनऊ, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। गóो की फसल के उचित मूल्य की मांग को लेकर लखनऊ में धरने पर बैठे किसानों ने आखिरकार राज्य सरकार से उचित भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले लखनऊ में राज्य गन्ना आयुक्त कार्यलय के बाहर अनिश्चतिकालीन धरने पर बैठे सैकड़ों किसानों ने गुरुवार देर रात सरकार द्वारा मांगे स्वीकार करने के बाद धरना समाप्त कर दिया।
संगठन के संयोजक एंव कांग्रेस नेता वी. एम. सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "हमारी मांग थी कि राज्य सरकार निजी क्षेत्र की सभी चीनी मिलों से 210 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कराए और इसे पेराई सत्र के आरंभ से लागू कराया जाए।"
सिंह ने कहा कि गन्ना आयुक्त सुधार बोगड़े ने हमारी दोनों मांगे मानकर इन्हें लागू कराने की आश्वासन दिया जिसके बाद हमने रात 11 बजे अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने गóो का राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) 165 रुपये से 170 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। किसानों द्वारा इस मूल्य के खिलाफ किए गए आंदोलन के बाद नाराजगी झेलने वाली राज्य सरकार ने निजी चीनी मिलों पर दबाव बनाया कि वे किसानों को 40 से 45 रुपये बोनस या प्रोत्साहन राशि के रूप में देकर प्रति क्विंटल 195 से 200 रुपये की दर से भुगतान करें। कुछ निजी चीनी मिलों को छोड़कर ज्यादातर ने इस दर से किसानों को भुगतान करना शुरू नहीं किया है।
इससे पहले बुधवार को भी किसानों ने अपना मांगों को लेकर गन्ना आयुक्त के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन किया था, जिसमें कांग्रेस के महासिचव दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने भी हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications