मधुमेह के रोगियों के लिए खुशी के आंसू!
अब जल्दी ही मधुमेह के रोगी ऐसे कांटेक्ट लैंस पहन सकेंगे जिनके बदलते हुए रंग उन्हें रक्त में शर्करा के स्तर की जानकारी देंगे।
हैमिल्टन की 'यूनीवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ओंटेरियो' में जैवरासायनिक इंजीनियरिंग के प्रोफेसर जिन झांग ने ये कांटेक्ट लैंस बनाए हैं। बेहद छोटे नैनो कणों का इस्तेमाल कर ये लैंस बनाए गए हैं।
यह नैनो कण आंसूओ में उपस्थित ग्लूकोज (शर्करा) के अणुओं से रासायनिक क्रिया कर अपना रंग बदलेंगे, जिसे देखकर मधुमेह के रोगियों के रक्त में शर्करा के स्तर का पता लगाया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications