स्थिति सुधरने पर कश्मीर से सेना की होगी वापसी : एंटनी
रक्षा मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जम्मू एवं कश्मीर में जब भी हमें अहसास हुआ कि स्थिति में सुधार हुआ, हमने वहां से सैनिकों को हटाया है। पिछले वर्ष हमने सैनिकों के दो डिविजनों (30,000 सैनिक) को हटाया था और यदि स्थिति में सुधार होती है तो और सैनिक हटाए जाएंगे।"
एंटनी ने कहा, "जब भी हमें अहसास हुआ कि स्थिति में सुधार हुआ है या हो रहा है तो हमने सैनिकों की संख्या घटाई है। सेना की उपस्थिति के कारण ही हम राज्य में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम राज्य में कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपना चाहते हैं। राजौरी और पुंछ जिले से सेना ने जवानों को हटाने का काम आरंभ कर दिया है।
कश्मीर घाटी के साथ राजौरी और पुंछ को जुलाई 1990 में अशांत क्षेत्र कानून के अधीन लाया गया था। यहां सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (एएफएसपीए) लागू किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications