बिहार में अष्टधातु की 12 मूर्तियां चोरी
नवादा के पुलिस उपाधीक्षक ए़ क़े सत्यार्थी ने शुक्रवार को बताया कि चंडीपुर गांव में राधा कृष्ण मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर राधा-कृष्ण की छोटी-बड़ी 12 मूर्तियों को चुरा लिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक सभी मूर्तियां अष्टधातु की थी, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है।
सत्यार्थी के मुताबिक घटना के समय मंदिर के पुजारी ब्रजकिशोर पांडेय मंदिर के दूसरे कमरे में सोए थे। उन्होंने बताया कि मामले की एक प्राथमिकी वारसलीगंज थाना में दर्ज करा दी गई है। इस मामले में पांडेय से भी पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications