दवा फैक्टरी में आग लगने से 2 कामगारों की मौत
जिले के पुलिस प्रमुख प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना जिले के मंसूरपुर थाना के अंतर्गत औद्यौगिक क्षेत्र की है। यहां शुक्रवार सुबह दवा कंपनी रैनबैक्सी के लिए दवा प्रसंस्करण का काम करने वाली मेघना फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग किन वजहों से लगी यह अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग शार्ट शर्किट के कारण लगी।
मुजफ्फरनगर के पुलिस उपाधीक्षक देवकरन ने संवाददाताओं को बताया कि आग सुबह करीब आठ बजे लगी। सूचना मिलने के तत्काल बाद अग्निशमन दल की छह गाडियां मौके पर पहुंच गईं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से तो रोका जा सका लेकिन अभी भी आग को पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है।
उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोग बुरी तरह से झ्झुलस गए। इनमें से दो कामगारों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि चार की हालत गंभीर है। झ्झुलसने वालों में एक दमकलकर्मी है, जिसकी हालत खतरे से बाहर जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्टरी के अंदर करीब 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications