जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमले में 4 घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सोपोर कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर बने सीआरपीएफ के बंकर पर आतंकवादियों ने पहले हथगोला फेंका और उसके बाद स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।"
सीआरपीएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उस क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications