बयान से पलटा कसाब

मुंबई हमले की सुनवाई कर रही विशेष न्यायाधीश एम. एल. तहिलयानी की अदालत के समक्ष कसाब ने बयान से पलटकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उसने 20 फरवरी को जो बयान दिया था उससे मुकर गया।

इससे पहले वह 20 जुलाई को अपने बयान से पलट लगा था लेकिन बाद में अपराध स्वीकार करते हुए उसने फांसी पर लटकाए जाने की मांग की थी।

कसाब ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने उसे बयान देने पर मजबूर किया था।

विशेष अदालत में कसाब ने कहा कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) में हुई गोलीबारी के वक्त वह मौजूद नहीं था। उसने दावा किया, "मैं सीएसटी में मौजूद नहीं था और रेलवे स्टेशन में गोली भी नहीं चलाई थी।"

गत आठ महीने से चल रही सुनवाई के दौरान खुद पर लगे सभी आरोपों से कसाब ने इंकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+