सेना को विशेषाधिकार की जरूरत : एंटनी (लीड-1)
एंटनी ने संवाददाताओं से कहा कि जम्मू एवं कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों में आतंकवाद के खात्मे के लिए सेना को एएफएसपीए जरूरत है, इसलिए इसे रद्द नहीं किया जाएगा।
एंटनी ने कहा, "जब तक सशस्त्र बलों की उपस्थिति जरूरी होगी तब उन्हें विशेष प्रावधानों की आवश्यकता होगी। विशेष शक्तियों के बिना वे काम नहीं कर पाएंगे।"
एंटनी ने कहा, "अगर हम देखें तो जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति में सुधार हुआ है। यदि पुलिस सोचती है कि वह सेना के बिना काम कर सकती है तो हम सेना हटा लेंगे लेकिन यदि वे सेना चाहते हैं तो उन्हें विशेष प्रावधान देने की जरूरत है।"
रक्षा मंत्री ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर में जब भी हमें अहसास हुआ कि स्थिति में सुधार हुआ, हमने वहां से सैनिकों को हटाया है। पिछले वर्ष हमने सैनिकों के दो डिविजनों को हटाया था और यदि स्थिति में सुधार नजर आएगा तो और सैनिक हटाए जाएंगे। "
उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एएफएसपीए के विरोध में रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी और इस पर चिंता जाहिर की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications