लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
शुक्रवार को स्थगन के बाद जब शून्यकाल के लिए जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो तेलंगाना के मसले पर हंगामा जारी था।
तेलंगाना के समर्थन और विरोध में जारी नारेबाजी के बीच अध्यक्ष ने विभिन्न मंत्रियों और सदस्यों से एजेंडे में शामिल कार्यो को पूरा करने के लिए कहा।
उनके निर्देश का कोई खास असर नहीं पड़ा और वह अंतत: 12.20 बजे सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले सुबह में तेलंगाना मसले पर तेलुगू देशम पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों के बीच हुई नोंकझोंक के बाद सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के दौरान की स्थगित करनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications