जलवायु सम्मेलन में अन्य देशों की अनदेखी न करें अमेरिका और चीन : स्पेन
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार जापातेरो ने कहा कि इस सम्मेलन में लगभग 120 देशों के शिरकत करने का मतलब है कि सभी एक ऐसा समझौता चाहते हैं जिससे जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
जापातेरो ने कोपेनहेगन में ही किसी समझौते पर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा, "अगर हम कोपेनहेगन में विफल होते हैं तो हम सब कुछ खो देंगे।"
स्पेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ निर्धन और अमीर दशों के बीच बहस के लिए नहीं बुलाया गया है बल्कि यहां हर हाल में समझौता होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications