एनआईए करेगी गोवा विस्फोट की जांच
उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर को मडगांव में हुए विस्फोट के सिलसिले में एक हिन्दू संगठन सनातन संस्था के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता आत्माराम देशपांडे ने संवाददाताओं को बताया, "एनआईए ने बुधवार को दक्षिण गोवा जिला और सत्र अदालत को सूचित किया कि उसने 16 अक्टूबर को हुए विस्फोट की जांच अपने हाथ में ले ली है।"
प्रवक्ता ने कहा, "गोवा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) से विस्फोट की जांच अपने हाथ में लेने के लिए एनआईए की टीम के सोमवार को यहां पहुंचने की उम्मीद है।"
राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर इस मामले की जांच करने का आदेश दिया था।
एसआईटी ने विस्फोट से संबंधित उक्त संगठन के चार लोगों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications