मणिपुर में तीन धमाकों में 3 बच्चे मरे

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक विस्फोट मंगलवार देर रात हुए। पुलिस अधिकारी के अनुसार इम्फाल से 260 किलोमीटर दूर सिवोन गांव में हुए विस्फोट में तीन बच्चों की मौत हो गई। विस्फोट के समय दो से पांच साल की उम्र के ये बच्चे अपने आंगन में गेंदनुमा वस्तु से खेल रहे थे।
बारूदी सुरंग की आशंका
उन्होंने बताया, "उस गेंदनुमा वस्तु में अचानक विस्फोट हो गया और तीनों बच्चों की मौत हो गई। हम वास्तव में यह नहीं जानते कि वह क्या चीज थी और यह बच्चों के हाथ कैसे पहुंची।" बम विशेषज्ञों की टीम गांव भेज दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि दूसरा विस्फोट म्यांमार सीमा से सटे मोरेह के समीप उस समय हुआ जब धान से लदा एक ट्रक बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। यह बारूदी सुरंग संभवत: सैन्य आपर्ति वाहनों को निशाना बनाने के लिए बिछायी गई थी। तीसरा विस्फोट मंगलवार देर रात राजधानी इम्फाल के बाहरी इलाके में हुआ हालांकि इसमें किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications