तेजी से बढ़ा ऑनलाइन खबरें पढ़ने का चलन
यह बात डिजिटल वर्ल्ड के आंकड़ों पर नजर रखने वाली संस्था नैसडैक की कॉमस्कोर द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट में निकल कर आयी है। कॉमकोर के कार्यकारी उपाध्यक्ष (एशिया-पैसिफिक) विल होजमैन के मुताबिक इस साल अक्तूबर माह में भारत में ऑनलाइन खबरें पढ़ने वालों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। इसकी विकास दर लगभग दोगुनी हो गई है।
चौथे स्थान पर वन इंडिया
उन्होंने कहा कि विश्व के सातवें सबसे बड़े इंटरनेट बाजार होने के नाते भारत में लोकल और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया कंपनियां इस क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। जो कंपनियां पहले से हैं वे और अपनी साख और मजबूत कर रही हैं।
आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर में ऑनलाइन खबरें पढ़ने वाले लोगों (विजिटर्स) की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ। यदि हम भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप वेबसाइटों की बात करें तो वनइंडिया डॉट इन, 23 लाख विजिटर्स के साथ चौथे स्थान पर है। वनइंडिया के पाठकों की संख्या में 148 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं याहू न्यूज पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर न्यूयॉर्क टाइम्स, तीसरे पर टाइम्स ऑफ इंडिया और पांचवें स्थान पर द हिन्दू रही।













Click it and Unblock the Notifications