बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन नागर ने बताया, "हम भारतीय स्टेट बैंक में स्टेट बैंक ऑफ इंदौर के विलय के मुद्दे पर हड़ताल पर हैं। परंतु सामान्य तौर पर हम बैंकों के विलय और एकीकरण का विरोध करते हैं।"
एआईबीईए का कहना है कि उसके सदस्य 16 दिसंबर को बैंकों के विलय और एकीकरण के खिलाफ हड़ताल पर हैं। नागर ने कहा कि लगभग 27 सार्वजनिक बैंक और इतने ही निजी बैंक के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "बैंकों का विलय राष्ट्रहित में नहीं है। इससे न सिर्फ नौकरियां जाएंगी बल्कि छोटे ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित होंगी। हम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय नहीं बल्कि विस्तार चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications