महंगाई के मुद्दे पर हंगामा, राज्यसभा स्थगित
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना और आश्वश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
आज सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसदों ने एकीकृत आंध्रप्रदेश का मुद्दा उठाते हुए पार्टी नेता एम. वी. मयसूरा रेड्डी के नेतृत्व में वेल की ओर बढ़ने लगे।
उसी वक्त वाम दलों के सदस्य भी महंगाई के मुद्दे पर बोलने लगे जिस कारण सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।
जब 11.30 बजे सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो वाम दलों के अलावा समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी ने भी महंगाई का मुद्दा उठाया। हंगामे को देखते हुए सभापति ने सदन की कार्यवाही एक बार फिर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications