वार्ता के आग्रह पर भारत के जवाब का इंतजार : मलिक
मलिक ने बुधवार को नई दिल्ली में एक पुस्तक के लोकार्पण समारोह में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज के समय में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई वार्ता नहीं हो रही है। हमने वार्ता का बार-बार आग्रह किया है और पाकिस्तान इस पर भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है।"
मिस्र के शहर शर्म-अल शेख में जारी संयुक्त बयान की चर्चा करते हुए मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूसुफ रजा गिलानी दोनों इस बात पर सहमत हुए थे कि संवाद ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।
पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा, "हमें उम्मीद है कि शर्म-अल शेख के साझा बयान पर जल्द ही अमल किया जाएगा।"
गौरतलब है कि बीते वर्ष मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications