चारा घोटाले में 18 को सजा

सीबीआई की अदालत के विशेष न्यायाधीश एस. के. दुबे ने गुरुवार को 48 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इनमें से आठ को उसी दिन दो से तीन वर्ष की सजा सुनाई गई थी। अन्य दोषियों को बुधवार को सजा सुनाई जाएगी। इस मामले में कुल 58 आरोपी थे जिनमें से चार की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।
चारा घोटाले का खुलासा वर्ष 1996 में बिहार में हुआ था। बिहार से वर्ष 2000 में झारखंड राज्य के गठन के बाद 61 मामलों को झारखंड स्थानांतरित कर दिया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत अब तक 32 मामलों में फैसला सुना चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications