शोपियां में डूबने से हुई थी युवतियों की मौत : सीबीआई
सीबीआई ने जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय को सोमवार को सौंपी 66 पृष्ठों की जांच रिपोर्ट में कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों से यह साबित होता है कि नीलोफर जान (22) और उसकी ननद आसिया जान (17) की मौत 29 मई को जवूरा ब्रिज के पास रामबियारा नाल्ला नहर पार करने के दौरान डूबने की वजह से हुई।
सीबीआई ने कहा कि इस मामले में आत्महत्या के भी साक्ष्य नहीं मिले हैं।
सीबीआई ने रिपोर्ट में कहा कि जब शवों को बाहर निकाला गया तो एक महिला जना अहमद ने नीलोफर की नाक में कीचड़ देखा।
रिपोर्ट में कहा गया कि गवाह जावेद मलिक और मोहम्मद इस्माइल शेख ने नीलोफर और आसिया के अंत:वस्त्रों में बालू देखा। शवों पर कीचड़ और बालू मिलना संकेत करता है कि इनकी मौत डूबने की वजह से हुई।
सीबीआई ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किया और फोरेंसिक टेस्ट जो कि सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में किया गया, उससे साबित होता है कि डूबने की वजह से मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications