राजस्थान में 15 जनवरी से मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच होगी
यह निर्णय सोमवार को प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जी.एस.संधु एवं प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा शिक्षा) चन्द्रमोहन मीणा द्वारा ली गई राज्य के समस्त मेडिकल कॉलेजों से संबंधित अस्पतालों के अधीक्षकों तथा नोडल अधिकारियों की बैठक में लिया गया।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि इन अस्पतालों में गर्भवती महिला, वरिष्ठ नागरिकों, गम्भीर रोगियों तथा 5 वर्ष से कम आयु के रोगियों की जांचें नि:शुल्क की जाएगी। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सभी अस्पतालों में संक्रमण की रोकथाम की दिशा में संक्रमित सामग्री के निस्तारण हेतु स्टेण्डर्ड तरीके काम में लिये जाएंगे जिनकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications