राजफैड करेगा करोड़ रुपये की कृषि जिन्सों की वाणिज्यिक खरीद
सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव और राजफैड के प्रशासक आर.के. मीणा ने सहकार भवन में संघ की वीं वार्षिक साधारण सभा को यह जानकारी देते हुए सदस्यों को वर्ष 2008-09 का 7 फीसदी की दर से लाभांश देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राजफैड आगामी वर्ष में किसानों से एक हजार गांठ कपास की भी खरीद करेगा।
मीणा ने बताया कि राजफैड द्वारा रबी सीजन में 20 हजार टन सरसों सहित 38 हजार टन जौ, चना, जीरा, गेहूं, मैथी, धनिया, ईसबगोल और मसूर तथा खरीफ सीजन में मूंग, मोठ, उड़द, मक्का, तिल, सोयाबीन सहित 19 हजार 950 टन जिन्सों की खरीद की योजना बनायी है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी खरीद की जा सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications