बढ़ती महंगाई के खिलाफ वामदलों और सपा के सांसदों का धरना
संसद के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन करने वालों में सपा नेता मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गुरदास दासगुप्ता शामिल थे।
नेताओं ने कहा कि वे संसद के भीतर और बाहर विरोध जारी रखेंगे।
मुलायम ने कहा, "हम यह मुद्दा सड़कों तक ले जाएंगे। हम सरकार को उसकी नीति बदलने के लिए विवश कर देंगे, नहीं तो इस जनविरोधी सरकार को बदल डालेंगे।"
प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का दायरा बढ़ाने और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण की मांग की। नेताओं ने कहा कि वे चाहते हैं कि जरूरी वस्तुओं को पीडीएस के दायरे में रियायती दामों पर उपलब्ध कराया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications