अमेरिकी कांग्रेस में आव्रजन संबंधी नया विधेयक पेश

वाशिंगटन, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। लाखों अवैध प्रवासियों को वैधानिक दर्जा देने का रास्ता खोलने के लिए एक नया कानून अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में पेश किया गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में मंगलवार देर इलिनॉय से सांसद लुइस गुटिरेज ने विधेयक को पेश किया। इसे अमेरिकी आव्रजन कानूनों में सुधार का नया प्रयास माना जा रहा है।

समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार अवैध प्रवासियों को अब दिखाना होगा कि वे नौकरी कर रहे हैं। उनको 500 डॉलर जुर्माना चुकाना होगा और अंग्रेजी सीखनी होगी। इसके साथ ही उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच होगी।

यह पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश द्वारा प्रस्तावित योजना के खिलाफ है। बुश की नीति सभी अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने की थी।

एक अनुमान के अनुसार पिछले एक दशक में करीब 1.2 करोड़ अवैध प्रवासियों ने अमेरिका में प्रवेश किया है। इनमें से अधिकांश लैटिन अमेरिकी देशों के हैं और मेक्सिको के रास्ते देश में घुसे हैं।

हिस्पेनिक-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ बराक ओबामा का समर्थन किया था।

बुश अवैध प्रवासियों को कानूनी दर्जा देने के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी का समर्थन हासिल करने में विफल रहे थे।

मंदी और 10 प्रतिशत की ऊंची बेरोजगारी दर को देखते हुए ओबामा के आव्रजन सुधार कार्यक्रम के समक्ष कठिन चुनौती दिखाई दे रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+