महंगाई के मसले पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सांसद लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार के आसन के समक्ष एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। वे 'महंगाई पर रोक लगाओ' और 'यह सरकार बदलनी है' के नारे लगा रहे थे।

लोकसभाध्यक्ष ने उनसे मर्यादा बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों पर 26 नवंबर को चर्चा हो चुकी है। इसके बावजूद सांसदों ने हंगामा जारी रखा। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित कर दी।

जिस समय वामदलों और सपा के सांसद बढ़ती महंगाई के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे, उसी समय तेलुगू देशम पार्टी के सदस्य भी अध्यक्ष के आसन के सामने एकत्र हो गए। उन्होंने हाथों में "संयुक्त आंध्र प्रदेश" की तख्तियां उठा रखी थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+