हेडली से संबंध के मामले में राहुल भट्ट से दो बार पूछताछ
महेश भट्ट ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "उन्होंने एक सप्ताह के दौरान मुंबई में एक गुप्त स्थान पर उससे दो बार पूछताछ की। वे राहुल से जानना चाहते थे कि किन परिस्थितियों में उसकी हेडली से मुलाकात हुई।"
उन्होंने कहा कि एनआईए का दल राहुल के साथ सद्भावपूर्ण ढंग से मिला।
राहुल ने पूर्व में कहा था कि उसने अमेरिकी नागरिक को ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास तीन कमरों का फ्लैट दिलाने में मदद की थी।
हेडली पर मुंबई हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है और इन दिनों वह अमेरिका में एफबीआई की हिरासत में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications