भारत व रूस ने पाकिस्तान में आतंकवाद पर चिंता जताई है : कृष्णा
लोकसभा में दिए गए एक बयान में कृष्णा ने कहा कि प्रधानमंत्री का रूस दौरा वार्षिक भारत-रूस शिखर बैठक का हिस्सा था। कृष्णा ने कहा कि क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर भारत और रूस के समान विचार हैं।
कृष्णा ने कहा, "पाकिस्तान की स्थिति पर दोनों पक्षों ने वहां आतंकी हिंसा में हुई बढ़ोतरी पर चिंता जताई है।"
कृष्णा ने कहा कि इसी तरह अफगानिस्तान के मामले में भी दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया है कि विभिन्न तरह के आतंकवाद में भेद नहीं किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications