बोइंग के ड्रीमलाइनर विमान की सफल परीक्षण उड़ान (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नीले और सफेद रंग के दो इंजनों वाले विमान ने वाशिंगटन के समीप एवेरेट स्थित बोइंग के परीक्षण स्थल से स्थानीय समयानुसार सुबह 10.27 बजे उड़ान भरी। विमान को दो अनुभवी परीक्षण पायलटों ने उड़ाया।
बोइंग ड्रीमलाइनर की पहली उड़ान को देखने के लिए उत्साही दर्शक और बोइंग के कर्मचारी बादलों भरे मौसम के बावजूद भारी संख्या में जुटे।
बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम मैकनेरनी कहा कि ड्रीमलाइनर का विकास भी समस्याओं से मुक्त नहीं रहा।
बोइंग के इस विमान में अत्याधुनिक हल्की मिश्रित धातुओं का उपयोग किया गया है। इससे तेल की खपत में 20 प्रतिशत की कमी होने की उम्मीद है।
परीक्षण कार्यक्रम में छह ड्रीमलाइनर विमानों का उपयोग किया जाना है। इसमें 80 से अधिक पायलट, 600 इंजीनियर और 400 मैकेनिक शामिल होने वाले हैं।
बोइंग ने कहा कि उसके पास 57 विमान कंपनियों का 840 नए ड्रीमलाइनर विमानों की आपूर्ति का आदेश है। सबसे पहला ड्रीमलाइनर जापान की ऑल निप्पन एयरवेज को अगले वर्ष के अंत तक मिलेगा। विमान की कीमत 16.6 करोड़ डॉलर है। बोइंग ने ड्रीमलाइनर के विकास पर 10 अरब डॉलर का निवेश किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications