तेलंगाना मुद्दे पर राज्यपाल से मिले रोसैया
राजभवन सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को केंद्र सरकार द्वारा 10 दिसंबर को पृथक तेलंगाना राज्य की प्रक्रिया शुरू करने संबंधी घोषणा किए जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच करीब आधे घंटे तक यह बैठक चली। इससे पहले मंगलवार को सत्ताधारी कांग्रेस और प्रजा राज्यम पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और इस मसले पर उनसे हस्तक्षेप करने की गुजारिश की थी।
उल्लेखनीय है कि पृथक तेलंगाना राज्य के विरोध में करीब 140 विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications