सुंदरबन के विकास के लिए 12,000 करोड़ रुपये की परियोजना
पश्विम बंगाल हरित ऊर्जा विकास समन्वयक (डब्ल्यूबीजीईडीसी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शांतिपदा गोन चौधरी ने बताया, "इस परियोजना से जुड़ी रिपोर्ट अगले वर्ष मार्च में तैयार हो जाएगी।"
ब्रिटेन के ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित चौधरी ने कहा कि सुंदरबन को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासा किए जा रहे हैं। यूनेस्को सुंदरबन को वैश्विक धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध कर चुका है।
इस प्रस्तावित परियोजना के तहत नदियों को जोड़ना, यहां के लोगों को आवास मुहैया कराना, ऊर्जा, सड़क संपर्क और पेयजल की सुविधा देना शामिल है। इसके अंतर्गत वन एवं जीविका से जुड़े कार्यक्रमों को भी विकसित करना है।
चौधरी ने कहा, "राज्य के चार से पांच विभाग इस परियोजना के क्रियान्वयन में शामिल होंगे। विदेशी एजेंसियों के भी इसमें शामिल होने का अनुमान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications