मप्र के अधिकतर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बौछार
बुधवार को शाम के बाद से प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम एक दम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इंदौर में तो हवाओं के बीच ओले भी गिरे हैं। इसी तरह भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई हिस्सों में मौसम बदलाव का असर नजर आया है। जहां हवाएं चलीं और बौछारें गिरीं।
भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व राजस्थान पर बने चक्रवात के कारण मध्य प्रदेश का मौसम बदला है और आगामी 24 घंटों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी हुई है। ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम में आए इस बदलाव के चलते ठंड के एक बार फिर अपना असर दिखाने के आसार बन गए हैं। वैसे चल रही ठंडी हवाओं के बीच हुई बारिश ने बुधवार की रात से ही ठिठुरन बढ़ा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications