विमान चालकों को हो सकती है मौत की सजा
थाई समाचार पत्र ने मंगलवार को खबर दी है कि आईआई-76 मालवाहक विमान 40 टन हथियार के साथ पकड़ा गया। यह विमान बैंकाक के डॉन मौंग हवाई अड्डे पर 12 दिसंबर को ईंधन भरने के लिए उतरा था। अधिकारियों के अनुसार विमान में मिसाइल, रॉकेट और ग्रेनेड थे।
समाचार पत्र ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि चालकों पर गैर कानूनी विस्फोटक और हथियार के साथ पकड़े जाने का आरोप लगाया गया है जिससे इनको दो साल से लेकर मौत की सजा हो सकती है।
विमान चालकों में पांच सदस्य शामिल है जिसमें एक बेलारुस और चार कजाकिस्तान के हैं। इन्हें गिरफ़्तार कर बैंकाक के केंद्रीय जेल लॉन्ग प्रेम में रखा गया है।
बैंकाक पोस्ट ने जांचकर्ताओं के हवाले से कहा कि चालकों की योजना हथियार को श्रीलंका और मध्य पूर्व में उतारने की थी। हालांकि संदिग्धों ने खरीदार और सही जगह के बारे में बताने से इंकार कर दिया।
विमान के बेलारुसी चालक ने पहले कहा था कि जहाज को यूक्रेन से उड़ाया गया था। इसके साथ ही उसने दावा किया था कि चालक दल के किसी भी सदस्य को यह नहीं पता था कि विमान में सैन्य सामान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications