एयरटेल की योजना दक्षेस के अन्य देशों तक फैलने की
भारती इंटरप्राइजेज के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल गुप्ता ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमने दक्षेस के क्षेत्र में विस्तार के लिए हमेशा अपनी रुचि जाहिर की है। बांग्लादेश और अन्य दक्षेस देशों में हमारी रुचि रही है।"
दक्षेस में आठ देश भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान और मालदीव शामिल हैं।
3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के मुद्दे पर गुप्ता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है यह नीलामी समय के भीतर संपन्न हो जाएगी।
ज्ञात हो कि 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए अगले वर्ष 14 जनवरी की तारीख तय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications