गैस विवाद पर आरएनआरएल की बहस पूरी
आरएनआरएल के वकील मुकुल रोहतगी ने प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन, न्यायमूर्ति बी.सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति पी.सथशिवम की तीन सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष कहा, "हम देश की अर्थव्यवस्था के हित में इस विवाद का ऐसा अंत चाहते हैं जो सभी को स्वीकार्य हो।"
रोहतगी ने कहा कि उनके मुवक्किल के मामले की आंतरिक कानूनी ताकत कंपनी मामलों की अदालत और बंबई उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ के तात्विक निष्कर्ष हैं।
रोहतगी ने अदालत से यह भी आग्रह किया कि वह इस मामले पर आगे के निर्णय के लिए इस विवाद को किसी अन्य फोरम में न भेजे। उन्होंने कहा कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह ने हमेशा इस मामले का उचित और सौहार्द्रपूर्ण हल चाहा है। आरएनआरएल अनिल धीरूभाई अंबानी समूह का हिस्सा है।
रोहतगी ने कहा, "मेरे मुवक्किल ने हमेशा इस बात की वकालत की है कि विवाद को आपसी बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है। लेकिन दूसरे पक्ष ने कहा है कि इस मामले को केवल सर्वोच्च न्यायालय ही निपटा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications