बोइंग के नए विमान की परीक्षण उड़ान
सिएटल, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। तय समय सीमा से दो वर्ष पीछे मंगलवार को बोइंग के नए 787 ड्रीमलाइनर विमान की पहली परीक्षण उड़ान हुई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नीले और सफेद रंग के दो इंजनों वाले विमान ने वाशिंगटन के समीप एवेरेट स्थित बोइंग के परीक्षण स्थल से स्थानीय समयानुसार सुबह 10.27 बजे उड़ान भरी। विमान को दो अनुभवी परीक्षण पायलटों ने उड़ाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications