मुंबई हमले के संदिग्ध राणा की जमानत नामंजूर
शिकागो, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई हमले की साजिश में शामिल होने के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को शिकागो की एक अदालत ने जमानत पर रिहा करने से इंकार कर दिया। न्यायाधीश ने कहा कि राणा के पास फरार होने के साधन और क्षमता है।
संघीय न्यायाधीश नेन आर. नोलन ने मंगलवार को राणा की जमानत खारिज करने से पहले उसकी 16 लाख डॉलर की संपत्ति, अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों और कनाडा की नागरिकता का उल्लेख किया।
नोलन ने कहा कि राणा के पास अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के साधन और जानकारी है। उसके पास पर्याप्त आर्थिक क्षमता और अंतर्राष्ट्रीय संबंध हैं। रिहाई के बाद देश में उसके बने रहने की कोई गारंटी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications