धमकियों से न डरें, बेखौफ होकर मतदान करें : चिदंबरम
चिदंबरम ने एक बयान में कहा , "पहले चार चरणों में किए गए मतदान के लिए झारखण्ड के लोग बधाई के पात्र हैं।" मतदाताओं को सुरक्षा के बारे में आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बल नक्सली संगठनों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
चिदंबरम ने कहा, "ऐसी गलत सूचनाएं फैलायी जा रही हैं कि अंतिम चरण का चुनाव काफी कठिन होगा और इस दौरान नक्सली हिंसक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि चुनाव आयोग और राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications