शोपियां जांच रिपोर्ट को लेकर श्रीनगर में प्रदर्शन
श्रीनगर के बटमालू इलाके में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस और सुरक्षाबलों पर पत्थर भी फेंके। श्रीनगर के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
प्रदर्शन कर रहे लोग सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि इस वर्ष मई में हुई दोनों महिलाओं की मौत बलात्कार और हत्या का नतीजा नहीं है। सीबीआई के मुताबिक उनकी मौत डूबने से हुई।
शोपियां बार एसोसिएशन ने भी एक दिन के बंद की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि शोपियां बार एसोसिएशन के पांच सदस्यों पर भी सीबीआई ने 'सबूतों के साथ छेड़छाड' का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications